SAMASTIPUR : भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में प्राचार्य के नाम एक ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष व ओएसडी डॉ रंजीत कुमार झा को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत एससी एसटी के छात्रों एवं सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है।
लेकिन महाविद्यालय द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं से नामांकन एवं विभिन्न शुल्क लेकर न सिर्फ बिहार सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है। बल्कि छात्रों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।साथ ही छात्रहित की विभिन्न मांगे शामिल थी।
उक्त ज्ञापन के आलोक में एसएफआई के द्वारा दिनांक 4 जनवरी 2021 को महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एसएफआई के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला सचिवमंडल सदस्य विपिन कुमार एवम जिला कमिटी सदस्य वीरेंद्र कुमार शामिल थे।