MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस वक्त बिहार पुलिस के मुख्यालय में बैठ कर पुलिसकर्मियों को लॉ एंड आर्डर कायम रखने की सीख दे रहे थे, ठीक उसी वक्त नेशनल हाइवे पर एक युवक के शराफत हुसैन को गोली मारने वाले अपराधियों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कांटी के लसगरीपुर में बाइक लूटने के दौरान करजा थाना के बड़कागांव निवासी प्लंबर शराफत हुसैन की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने सिवाईपट्टी थाना के हरशेर गांव के आकाश कुमार उर्फ विक्की व जयदेव सहनी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7.65 एमएम का लोडेड देसी पिस्तौल 0 .315 बोर का एक लोडेड देसी कट्टा, तीन कारतूस व लूट की दो बाइक बरामद की है।
शुक्रवार को ये दोनों अपने पांच-सात साथियों की संख्या में कांटी के छिन्नमस्तिका मंदिर के निकट फाइनेंस कंपनी में डकैती की साजिश के लिए जुटे थे। इसकी सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
दोनों पकड़ में आ गए, लेकिन उसके अन्य साथी फरार हो गए। इसकी जानकारी सिटी एसपी राजेश कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।