2020/12/27

पता पूछने गई परेशान परीक्षार्थी तो कंधे पर रख दिया हाथ, पटना में BPSC परीक्षार्थी से छेड़खानी भी कर रहे बस और ऑटो ड्राइवर

PATNA : पटना के बस अड्‌डों पर BPSC 66वीं PT देने आए परीक्षार्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ है। चौक-चौराहों पर भी काफी संख्या में परीक्षार्थी खड़े हैं। परीक्षा के बहाने बस और ऑटो वाले परीक्षार्थियों से मनमाना किराया तो वसूल ही रहे हैं।

महिला अभ्यर्थियों से छेड़खानी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। पटना जंक्शन के पास पता पूछने गई एक परेशान परीक्षार्थी तो उसके कंधे पर हाथ रख दिया। पटना में BPSC परीक्षार्थी से छेड़खानी भी करने से बाज नहीं आ रहे हैं बस और ऑटो चालक। सिटी बसों में परीक्षार्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ दिख रही है। ऑटो में भी जगह नहीं मिल रही है।

शहर में अनजान परीक्षार्थियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। परीक्षार्थियों को पता नहीं है कि पटना में किस रूट का कितना किराया है। ऐसे में सेंटर पर जल्दी पहुंचने की मजबूरी में वे ज्यादा पैसे देकर किसी तरह परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

Input-dainik bhasker