BIHAR: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के इटावा पुल के पास पैदल जा रही एक महिला को एक स्काॅर्पियो ने रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को स्वजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला का एक्स-रे कराने के लिए भेजा भेजा। एक्स-रे कक्ष ले जाने पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने एक्स-रे कक्ष में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कर्मी एक्स-रे कक्ष से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गयी है।
पैदल जा रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंद डाला
बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी आलिया खातून पैदल इटवा पुल की तरफ़ जा रही थीं। तभी इटवा पुल के समीप एक स्कार्पियो ने आलिया खातून को रौंद दिया । इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद एक्स-रे कराने के लिए भेजा। एक्स-रे कक्ष ले जाने पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने एक्स-रे कक्ष में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करने लगे। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। स्वजनों का उग्र रूप देख एक्स-रे कक्ष के कर्मी कक्ष छोड़कर भाग गए । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्वजनों को समझाकर शांत उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही है।