BIHAR:पश्चिम चंपारण शादी समारोह में शामिल होकर सीतामढ़ी लौट रहे तीन लोग सड़क दुर्घटना में गुरुवार की सुबह में घायल हो गए। बेतिया- लौरिया रोड में मिश्रौली के समीप टेंपो पलटने से दुर्घटना हुई। सभी लोग लौरिया के मिश्र टोला से वापस लौट रहे थे।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौजूद टेंपो ड्राइवर जटाशंकर दुबे ने बताया कि तीनों घायल मिश्र टोला निवासी राजेन्द्र अवस्थी की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। एक दिसंबर को शादी थी। गुरुवार की सुबह तीनों को टेम्पो लेकर सीतामढ़ी के लिए चले।
मिश्रौली के समीप टेंपो के आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक ले लिया। टेम्पो ट्रैक्टर ट्रॉली से नही लड़े इसलिए उसने जोर से ब्रेक लगाया। जिससे टेंपो सड़क पर पलट गई। घटना में तीनों लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।