मौर्यालोक के समीप सिन्हा लाइब्रेरी रोड के सामने व गांधी मैदान में संत जेवियर स्कूल के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए री- टेंडर निकाला गया है. बिहार राज्य पथ विकास निगम ने टेंडर निकाला है.
दो जगहों पर एजेंसी को काम अवार्ड : दो जगह जगदेव पथ-रूकनपुरा के बीच व राजेंद्र नगर टर्मिनल के समीप फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए एजेंसी को काम अवार्ड हो गया है. मेरठ की एजेंसी निर्माण करेगी. जगदेव पथ के समीप ब्रिज में सीढ़ी के साथ लिफ्ट लगेगा.
पहले 29 सितंबर तक टेंडर भरने का था समय
मिली जानकारी के अनुसार पथ विकास निगम की ओर से गांधी मैदान व मौर्या लोक के समीप फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए पहले 29 सितंबर तक टेंडर भरने का समय था. चुनाव के कारण मामला अटक गया. साथ ही टेंडर में कोई एजेंसी शामिल नहीं हुई.
अब दुबारा री-टेंडर किया गया है. मौर्यालोक के समीप बनने वाले फुट ओवरब्रिज निर्माण पर 1. 42 करोड़ व संत जेवियर के पास निर्माण पर 1.49 करोड़ खर्च होगा.