प्रेमी युवक अपने गांव से टेलबा बाजार प्रेमिका से मिलने आया था। तभी टेलवा मध्य विद्यालय के निकट बात कर रहा था जिसे मौके पर ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और लड़की वाले उसे अपने साथ गांव लेकर चले गए।
पिटाई के बाद परिजन ले गए घर, फिर करा दी शादी
ग्रामीणों ने स्कूल से पकड़कर पहले प्रेमी को पकड़ कर पीटा और उसे लड़की के पिता व ग्रामीण पकड़कर अपने घर लेटवा ले गए। गांव में लड़की के पिता गांव वालों से बात विचार कर दोनों प्रेमी युगल को मध्य विद्यालय टेलवा बाजार स्थित शिव मंदिर में लाकर गुरुवार को हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करवा दी। छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी लड़की मैट्रिक की तैयारी के लिए टेलवा बाजार ट्यूशन पढ़ने के लिए रोज जाती थी।
इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब मुझे मिली तो में अपनी लड़की काफी समझाया और डांट फटकार किया। इसके बाद से दोनों पर नजर रखने लगा। इसी क्रम में गुरुवार को दोनों को बात करते पकड़कर शादी करवा दिया। वहीं युवक ने बताया कि मेरा एक मित्र बरोंधिया का है मैं उसी के पास कभी-कभी आते रहता था। इसी दौरान लड़की से प्यार हो गई। वहीं सिमुलतला थाना के प्रभारी वीरभद्र सिंह ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है।