बक्सर. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से है जहां पूर्व सरपंच सतीश यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रताप सागर के पूर्व सरपंच थे. हत्या की ये घटना बक्सर के नया भोजपुर ओपी थाना की है.
बताया जा रहा है की पूर्व सरपंच सतीश अपने घर पर अखबार पढ़ रहे थे तभी बाईक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली लगने से सतीश की मौके पर ही मौत हो गई है. दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में दहशत फैल गया.