DESK : टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर अब जल्द ही किलकारी गुंजने वाली है. जल्द ही अनीता मां बनने वाली है. अनीता की गोदभराई की रस्में हो चुकी है. उनकी खास दोस्त एकता कपूर ने अनीता के लिए बेबी शावर को लेकर एक शानदार पार्टी रखी है. पार्टी की बेहद खूबसूरत फोटो वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
सामने आई फोटो वीडियो में अनीता हसनंदानी बेहद खूबसूरत लग रही है. मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है. वैसे प्रेग्नेंसी के बाद से ही अनीता के चेहरे पर ग्लो देखी जा सकती है. प्रेग्नेंसी के बाद से ही अनीता हमेशा सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करती रहती थी.
वहीं बात करें आनीता के बेबी शावर पार्टी की तो एकता कपूर ने उनकी गोदभराई पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टीवी जगत से जुड़े कई जाने माने चेहरे शामिल हुए.बेबी शावर की पार्टी के दौरान अनीताने गोल्डेन कलर की गाउन पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कई फोटो वीडियो शेयर की है.