SAMASTIPUR : समस्तीपुर - वारिसनगर मुख्य पथ मे थाना चौक से सटे गोही गाछी के समीप गुरूवार को दिन - दहाड़े अपराधियो ने गोही मुखिया राजेश कुमार सहनी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है । इस संबंध मे घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया अपने घर से बाइक द्वारा समस्तीपुर की ओर निकले थे कि उक्त स्थल पर पल्सर मोटरसाइकल पर सवार तीन युवा (18-20 वर्ष) अपराधियो ने ओवरटेक कर एक गोली चलाया । जो मुखिया के दाएं कमर मे छेद करते हुए पेट मे चला गया
इधर घटना के बाद अनि विकास आलोक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाएजा लिया तो एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि अपराधियो के द्वारा पिस्टल से पहली गोली चलाने के बाद पिस्टल मे शायद उसका खोखा फंस गया तथा अफरा-तफरी मे अपराधियों के हाथ से दूसरी गोली सङक पर गिर गई । हालांकि पुलिस सभी पहलू पर जांच करते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।