2020/12/04

समस्तीपुर में समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

SAMASTIPUR :वारिसनगर प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में गुरुवार को सदर अनुमंडल समस्तीपुर के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता डीएम शशांक शुभंकर ने की। डीएम द्वारा नल-जल, गली-नाली, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवहन, आरटीपीएस, राशन कार्ड और राजस्व की समीक्षा की गई। 

साथ ही पदाधिकारियों को सभी योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एडीएम विनय कुमार राय, एसडीओ रविन्द्र कुमार दिवाकर, डीडीसी संजय कुमार, डीपीआरओ अनुग्रह नारायण सिंह, डीएसओ सोमनाथ सिंह, पीजीआरअाे धर्मेश कुमार सिंह, वारिसनगर बीडीओ अजमल परवेज, सीओ कमल कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, एमओ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और सभी बीडीओ, सीओ, एमओ, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित थे।