SAMASTIPUR : मद्य निषेद्य को लेकर जारी सरकारी निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेते हुए बिहार पुलिस के कर्मियों ने कहा कि आजीवन शराब का सेवन नहीं करेंगे, कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे अथवा नहीं रहेंगे, अपने दैनिक जीवन में भी शराब का सेवन नहीं करेंगे।
एसपी कार्यालय से लेकर थानों तक दिलाई गई शपथ
एसपी कार्यालय से लेकर डीएसपी और फिर थाना व ओपी में तैनात पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। एसपी और डीएसपी शपथ- पत्र को पढ़ रहे थे और सभी पुलिस कर्मी शपथ पत्र को दुहरा रहे थे। नगर, मुफस्सिल, दलसिंहसराय, रोसड़ा, पटोरी, शिवाजीनगर समेत सभी थानों में पुलिस कर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई ।
शराब पीने के आरोप में दारोगा से लेकर जवान तक जा चुके हैं जेल
सूबे में करीब चार सालों से शराब बंदी कानून लागू हैं। इस अवधि के दौरान अकेले जिले में शराब पीने के आरोप में दारोगा से लेकर सिपाही तक जेल की हवा खा चुके हैं। अभी चुनाव के दौरान ड्यूटी में आये एक एसआई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।