ARA : भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मनचले युवक ने महिला की कनपट्टी में गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी गई है. घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. भोजपुर पुलिस इस मामले की छानबीन के बाद सिरफिरे अपराधी को गिरफ्तार करने जुटी हुई है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जख्मी महिला के घर के बगल में रहने वाला एक आशिक मिजाज युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता था. महिला को कॉल कर वह गंदी-गंदी बातें करता था. जब पीड़ित महिला ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की तो उस बदमाश युवक ने महिला को गोली मार दी.
जख्मी महिला कंचन देवी के पति प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव के ही अर्जुन सिंह किसी व्यक्ति से उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर लेकर बार-बार फोन करता था. वह लगातार फोन कर वाहियात बात करने की कोशिश करता था. जब उसने इसका विरोध किया था पहले घर में घूसकर मारपीट की और फिर पुलिस में शिकायत करने पर उसने गोली मार दी.