2020/12/18

सहरसा : जमीन पर घर बनाने के लिए फौजी से पड़ोसी मांग रहे दो लाख की रंगदारी

SAHARSA - सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर जहां एक तरफ जमीनी विवाद में जमकर भाई-बहनों के बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं शुक्रवार की दोपहर ही स्थानीय संत नगर, वार्ड नंबर 15 में जमीनी विवाद में फौजी से उनके पड़ोसी रेशम लाल दास, रमन कुमार सहित अन्य नामित लोगों द्वारा दो लाख की रंगदारी मांगी गई है। फौजी से उक्त जमीन पर घर बनाए जाने के दौरान रंगदारी की मांग की गई। साथ ही विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट व छिनतई की भी घटना को अंजाम दिया गया है। 

सदर थाना पहुंचे पीड़ित फौजी ने बताया कि वे जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कनरवा गांव का निवासी और फौजी है। वे पत्नी नविता देवी के नाम से जमीन खरीदी थी। जिस पर वे घर बनाना चाह रहे थे। ऐसे में बाउंड्री वॉल के लिए उठाई गई नीव पर वे पानी दे रहे थे। तभी उनके पड़ोसी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। उनसे दो लाख की रंगदारी की मांग की गई है। उनके द्वारा दिये गये आवेदन पर सदर थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा