2020/12/01

समस्तीपुर कॉलेज में सेंट्रल बैंक की शाखा को हटाने के विरूद्ध एसएफआई ने दिया धरना

BIHAR-SAMASTIPUR- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई समस्तीपुर की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से हटाने के विरुद्ध एक दिवसीय धरना कॉलेज परिसर सह शाखा परिसर में दिया। 

इस धरना के मौके पर एक सभा हुई।जिसकी अध्यक्षता एसएफआई समस्तीपुर महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष गुंजन कुमार एवं संचालन एसएफआई के साथी संतोष कुमार महात्मा ने किया।

इस सभा को एसएफआई जिला कमिटी के साथी विपिन कुमार,आनंद कुमार,सोनू कुमार,चंदन कुमार,संजीव कुमार,अनिल कुमार,एसएफआई के पूर्व जिला मंत्री संजय कुमार,उपेंद्र राय,रघुनाथ राय, सत्यनारायण सिंह,एसएफआई के पूर्व केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष साथी दिनेश जी,धरना के समर्थन में आइषा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष साथी गंगा प्रसाद पासवान,आइषा की मनीषा कुमारी ने संबोधित किया। 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई जिला अध्यक्ष साथी अवनीश कुमार ने कहा कि पिछले पांच दशकों से सेंट्रल बैंक की शाखा इस महाविद्यालय परिसर में स्थापित है।इस शाखा के मिले हो जाने के बाद छात्रों को परीक्षा फॉर्म,नामांकन,पंजीयन,सीएलसी व अन्य प्रमाण पत्र में चालान से पैसा जमा करने की सुविधा एवं स्थानीय लोगों जिनका खाता इस शाखा में है। 

उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। से भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।यदि समय रहते प्राचार्य एवं शाखा प्रबंधक सीबीआई बैंक के शाखा को विलय होने से नहीं बचाते हैं तो एसएफआई पुनः पांच दिसंबर को कॉलेज के प्राचार्य मीना प्रसाद का पुतला दहन करेगी। 

मौके पर रोशन कुमार,संतोष कुमार,अमरेश कुमार,गोलू कुमार,प्रेम कुमार,मोनू कुमार,लालू कुमार,संजीव कुमार,सुशांत कुमार,नितीश कुमार,माधव कुमार,कृष्ण कुमार, पुष्पम कुमार,अमरेश कुमार,राकेश कुमार,प्रभाकर कुमार,राहुल कुमार,संतोष कुमार,शंकर कुमार,सत्येंद्र कुमार सहित दर्जनों छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे ।