SAMASTIPUR: रोसड़ा में मंगलवार की रात रोसड़ा प्रखंड के ढ़ट्ठा गांव के पुरबारी टोला वार्ड नं 5 के अग्निपीड़ितों के बीच आपदा राहतकोष से सहायता राशि के रूप में अठानवे सौ रुपया का चेक दिया गया।
अंचलाधिकारी अम्बपाली यादव ने बताया कि मंगलवार रात में अगलगी से बेघर हुए लोगों की जाँच करते हुए करीब छतीस घण्टा में उनकी मदद हेतु कपड़ा,बर्तन और नगद राशि के मदद में सरकार की तरफ से मिलने वाली राशि का चेक उन्हें दिया जा रहा है।
इन लाभार्थियों में कमली देवी,युगल दास,शीला देवी,लालो दास,प्रेमा देवी,सोमन यादव,सीता देवी,नीतू देवी,शोभा देवी, और रामविलास यादव का नाम शामिल है। ज्ञात हो कि मंगलवार की रातसोमन यादव के घर में बिजली की तार से लगी भयावह आग से सोमन यादव और उसके पड़ोसी के घर में लगी आग में इन परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया था।