SAMASTIPUR : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के उजियारपुर- नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के बीच चकदौलत गांव के पास मंगलवार सुबह एक जख्मी हालत में युवक मिला है। उसे रेलकर्मी द्वारा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से युवक को सदर अस्पताल भेजा गया है।
युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि युवक ट्रेन यात्री है अथवा उसे बदमाशों द्वारा मारपीट कर रेलवे लाइन पर रख दिया गया था। यह तो युवक के होश आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। चुकी युवक के पास से टिकट आदि नहीं मिला है। वह अचेता वस्था में जीवन से जंग लड़ रहा है।
बताया गया है कि सुबह रेलवे ट्रैक मैन रेल पथों की जांच करते हुए आगे बढ़ रहे थे इसी दौरान उसने रेलवे लाइन किनारे लहूलूहान युवक को देख उजियारपुर स्टेशन को सूचना दी। जिसके बाद रेल कर्मियों के सहयोग से उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया।
बाद में उसकी गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। युवक अचेता अवस्था में है। उसके पास से कोई कागजात आदि भी नहीं मिला है। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।