BIHAR-MADHUBANI-भीठ भगवानपुर गांव में रविवार को प्रेमी द्वारा प्रेमिका की और ग्रामीणों द्वारा प्रेमी की हत्या करने के मामले में अलग-अलग दो एफआईआर मधेपुर थाना में दर्ज कराई गई है।
पहली एफआईआर मृतका भारती देवी की मां भीठ भगवानपुर गांव निवासी शारदा देवी द्वारा दर्ज कराई गई है। इसमें चाकू मारकर हत्या कर देने का आरोप भेजा थाना क्षेत्र के परबलपुर गांव निवासी अरुण चौपाल पर लगाया गया है। वहीं, दूसरी एफआईआर परबलपुर गांव निवासी मृतक अरुण चौपाल की पत्नी कंचन देवी द्वारा दर्ज कराई गई है।
इसमें भीठ भगवानपुर गांव के कामत टोला के अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। कहा गया है कि बहुत सारे लोगों ने मिलकर अरुण की हत्या पीट-पीटकर कर दी और शव को छिपाने के लिए उसे नंदनवन मुशहरी के निकट कमला नदी में फेंक दिया। इस मामले में मधेपुर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि अरुण चौपाल की हत्या में शामिल लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई हैं।