सासाराम: बिहार में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए सीएम नीतीश कुमार आला अधिकारियों को बैठक कर निर्देश तो देते हैं, लेकिन उन अधिकारियों की ओर से जिले में दिए गए निर्देश पर कितना अमल होता है ये तो जगजाहिर है। लगातार क्राइम का रेस्यो बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद खुले आम आपराधिक गतिविधियों को खुलेआम अंजाम दिया जाता है। गैरकानूनी तरीके से तो हथियार का उपयोग कर घटनाओं को अंजाम देने की बात तो सामने आती है, लेकिन लाइसेंसी हथियारों का उपयोग जिस तरीके से खुले आम किया जाता है वो कानून व्यवस्था के ऊपर एक तमाचा है।
सासाराम में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां एक नाच प्रोग्राम के दौरान ताबड़तोड गोलियां चलाई जा रही हैं, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालाकि इस वीडियो की पुष्टि BIHAR SUPERFAST KHABAR नहीं करता है।
वहीं, दूसरा शख्स भी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। चूकि यह वायरल वीडियो है और इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन जिस तरह से लगातार हर्ष फायरिंग के दौरान हादसे हो रहे हैं, उसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार एक शादी समारोह में आयोजित नाच में जमकर हर्ष फायरिंग हो रही है। इतना ही नहीं इस हर्ष फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी देखने को मिल रही है। अब देखना है कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है?