JHARKHAND : झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद नहीं रहे. उनका निधन हो गया है. वे झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष व कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार अहले सुबह सवा तीन बजे रांची में उनका निधन हो गया. वे रांची के मोरहाबादी में रहते थे. हरमू के मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार आज करीब साढ़े दस बजे किया जायेगा.
झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का आज निधन हो गया. वे रांची के मोरहाबादी में रहते थे. उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष व कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन का पदभार संभाला था.
बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. आखिरकार वे जिंदगी की जंग हार गये. उन्होंने आज अंतिम सांस ली. अहले सुबह सवा तीन बजे रांची में उनका निधन हो गया. रांची के हरमू स्थित मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार आज करीब साढ़े दस बजे किया जायेगा.
झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद ने कई अहम पदों को सुशोभित किया था. न सिर्फ झारखंड आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण के लिए गठित आयोग की कमान संभाली थी, बल्कि कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन भी रहे थे. इतना ही नहीं, इन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में हुए नियुक्ति घोटाले की जांच भी की थी. झारखंड विधानसभा में हुए नियुक्ति घोटाले की भी जांच इन्होंने की थी.