GIRIDIH-प्रेम प्रसंग के मामले में 14 दिसबंर 2020 से फरार प्रेमी-प्रेमिका को पचंबा थाना पुलिस ने गुरुवार को नवादा से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग का मामला था। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों नवादा के एक होटल में रह रहे हैं। छापामारी के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। गिरिडीह कोर्ट में लड़की का 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
पचंबा थाना क्षेत्र के बरतर काली मंडा निवासी 20 वर्षीया युवती एवं कांदू टोला पचंबा निवासी गोपाल साव (25) के साथ कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते 14 दिसंबर की रात को दोनों फरार हो गए थे। कांदू टोला निवासी गोपाल साव पर बेटी के अपहरण करने का मामला 15 दिसंबर को थाना में दर्ज कराई थी।