SAMASTIPUR : रोसड़ा -ये दृश्य है शहर के गाँधी चौक का है। यहां रोज ओवरलोडेड ईख लदी ट्रक और ट्रैक्टर दिन में कई बार सड़क के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में बार बार फंस जाती है। स्थानीय लोगो ने कई बार विभाग को सूचित किया है लेकिन वहाँ से अभी तक कारवाई नही हुई है।
स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि कुछ दिन पहले रात के समय करीब 9 बजे एक बस के ऊपर साईकिल लदी होने से तार फंस कर काफी नीचे आ झुक गई थी उस स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर विभाग को सूचित किया गया, तो विभाग ने दो मिस्त्री को तार ऊपर करने के लिए भेज दिया।
जब मिस्त्री गाँधी चौक पहुंचे तो उन्होने देखा कि तार अत्यधिक झुक गई। मिस्त्री के पास उचित साधन नहीं होने के कारण ये असंभव होता देख स्थानीय लोग सहयोग को आगे आये। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रस्से का जुगाड़ कर मिस्त्री का सहयोग कर तार को ऊपर करने में लगे। काफी मशक्कत करने के बाद तार ऊपर हुआ। क्या विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार है?