2020/12/15

समस्तीपुर में कांग्रेस नेता का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल, कार्रवाई में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR: जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरा सिंह हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी एक निजी शादी समारोह में गोली चलाते दिख रहे हैं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसमें कार्रवाई करने की बात कह रही है.

बताया जाता है कि घटना 21 तारीख को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शम्भू पट्टी की शादी समारोह की है. जहां कांग्रेस नेता वह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति भी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में देखना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग जैसे घटनाओं पर अंकुश नही लगाया जा सका है.

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बावजूद भी कानून सख्त नहीं है ऐसे में कहीं ना कहीं फिर से सवाल खड़ा हो रहा है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर पुलिस खामोश क्यों है आए दिन हर्ष फायरिंग के दौरान मौत की खबर सामने आती रहती है.