वीडियो में मुखिया महेश राम युवक को धक्का देते और कॉलर पकड़ते नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी अनुसार युवक मुकेश कुमार मुखिया जी के पास आवेदन देने गया था. आवेदन के माध्यम से युवक मुखिया जी से डस्टबिन की मांग कर रहा था. इसी दौरान मुखिया जी का पारा चढ़ गया और वो युवक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. मुखिया महेश राम का मन इतने पर भी नहीं माना और युवक का कॉलर पकड़ लिया.
इधर, इस संबंध में जब मुखिया जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक द्वारा बार-बार आवेदन देकर उन्हें टॉर्चर किया जा रहा था. योजनाओं का लाभ युवक के परिवार को पहले ही दिया जा चुका है उसके बावजूद युवक द्वारा अनावश्यक दवाब बनाया जा रहा था. युवक के द्वारा बार-बार तंग किये जाने से परेशान होकर युवक को वहां से भगाने की कोशिश है.
Input-abp live