2020/12/25

बिहार में अपराध को लेकर सरकार सख्त, अब जिलों में जाकर क्राइम कंट्रोल करेंगे पुलिस मुख्यालय के अफसर

पटना . सीएम नीतीश कुमार की ओर से राज्य में क्राइम कंट्रोल को लेकर की जा रही समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपना वर्क प्लान तैयार कर रही है.इसको लेकर अब पुलिस मुख्यालय की ओर से एक जिलावार क्राइम की समीक्षा को लेकर निर्देश जारी किये गये.

मुख्यालय की ओर से बताया गया कि अपराध व विधि-व्यवस्था के दृष्टीकोण से प्रभावित एवं संवेदनशील जिलों की क्रमिक समीक्षा होगी.

इसमें बिहार पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी जिलों में जा कर वहां छह माह के दौरान घटित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील गंभीर घटनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जांच करेंगे.

इस क्रम में जिलों के गंभीर अपराधों पर कार्रवाई के लिए सबसे पहले पटना और नालंदा जिले की समीक्षा होगी. इन जिलों में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) समीक्षा करेंगे.