अंग्रेजी दैनिक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू लड़की से शादी रचाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया गया है. दरअसल बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ शादी करने जा रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फिर मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
Home
National News
UP
लव जिहाद कानून लागू होने के बाद मुस्लिम लड़के को जेल, हिन्दू लड़की से कर रहा था शादी
2020/12/07
लव जिहाद कानून लागू होने के बाद मुस्लिम लड़के को जेल, हिन्दू लड़की से कर रहा था शादी
DESK : खबर उत्तर प्रदेश से जहां लव जिहाद के खिलाफ योगी सरकार ने कानून लागू कर दिया है. 24 नवंबर को राज्य में अध्यादेश के जरिए शादी के लिए किए गए धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में डाला गया है. धर्म परिवर्तन के पहले अब जिला अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अंतर धार्मिक के विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे एक प्रेमी जोड़े को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है