SAMASTIPUR : शाहपुर पटोरी में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप घटी। घटना की सूचना जीआरपी बछवाड़ा को दे दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। युवक लाल रंग का शर्ट और जींस पहने हुए था। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बलिया- सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया और ट्रैक के अंदर चला गया।
उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की जेब से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।