2020/12/27

महिला परीक्षार्थी का पर्स लेकर भाग रहा था उचक्का,लोगो ने दौड़कर जमकर धुना...

BIHAR : आरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात BPSC की परीक्षा देने आई महिला परीक्षार्थी का पर्स एक चोर लेकर भाग रहा था। तभी परीक्षार्थी, उसका भाई और वहां मौजूद लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक पर दौड़कर दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी।

परीक्षार्थी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के आनंद नगर निवासी विजय गुप्ता की 27 वर्षीया पुत्री पूनम गुप्ता है। BPSC की परीक्षा देने के लिए आरा आई थी। 

पीड़ित परीक्षार्थी अपने भाई के साथ आरा स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर बैठकर खाना खा रही थी, तभी झपट्टामार चोर उसका पर्स छीनकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पर्स में परीक्षा से जुड़े पेपर, मोबाइल और रुपए थे। GRP ने चोर को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।