DESK :इश्क में जाल में फंसाकर एक लड़का अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया है। रांची की रहने वाली लड़की पटना वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद लड़की की पिता ने थाने में लड़की की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। दो सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। जहां अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए एक लड़की अपने आशिक के साथ घर से भाग गई।
इस बीच दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और फिर अपने आशिक के साथ लड़की फरार हो गई। लड़की के घर वाले से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की रांची से नौबतपुर आई हुई थी लेकिन 18 दिसंबर उसका प्रेमी अमित उसको लेकर फरार हो गया। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग का है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
Input-news 4 nation