2020/12/28

कॉलेज की छात्रा को अगवा कर ले गया स्कूल का साथी, फ्लैट में ले जाकर किया रेप

INDORE : अपराध अब इतना बढ़ गया है कि अब स्कूल व कॉलेज जाती छात्राएं भी अब सुरक्षित नहीं हैं. इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र में एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. झाबुआ की रहने वाली एक लड़की इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी. 

जब वह स्कूल जा रही थी तो उसी के स्कूल का साथी रास्ते से उसे अगवा कर एक फ्लैट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की बात भी कही. आरोपी का नाम कमलेश मुजाल्दे बताया जा रहा है और वह भी झाबुआ का ही रहने वाला है. आरोपी इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि जब वह लड़की को अगवा करके ले गया तो उसके साथ कोई अन्य साथी तो मौजूद नहीं था.