DESK : हिसार में आए दिन कोई न कोई विवाद का मामला सामने आता रहता है। वहीं अब पीएलए के पास एक महिला द्वारा होमगार्ड जवान की पिटाई करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी जवान का नाम सोनू है. घटना के दौरान उसकी ड्यूटी जिमखाना क्लब के पास लगी थी. लेकिन वह ड्यूटी छोड़ महिला के साथ गलत हरकत कर रहा था.
गौरतलब है कि पीएलए मार्केट के सामने दिल्ली रोड का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला एक होमगार्ड को थप्पड मारते हुए दिखाई दे रही है। होमगार्ड जवान कैंप चौक से टाउन पार्क जिमखाना क्लब के बीच डयूटी दे रहा था।
वीडियो में होमगार्ड जवान महिला से माफी मांगता भी दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के बारे में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास महिला की शिकायत भी नहीं आई है।
पीआरओ विकास का कहना है कि मामले में शिकायत नहीं आई है। होमगार्ड को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया गया है। हालांकि मामले में असिस्टेंट कमांडेंट होमगार्ड बजरंग लाल ने बताया कि इस जवान के खिलाफ पहले भी दो बार शिकायत आई थी।
उस दौरान कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की गई, क्योंकि कोई सुबूत नहीं मिला था। लेकिन इस बार वीडियो वायरल है। मामले जांच की जाएगी और कड़ी कारवाई की जाएगी। वीडियो में होमगार्ड पैरों में गिरकर महिला से माफी भी मांगता नजर आ रहा है।