2020/12/23

समस्तीपुर में गोली चलाने वाले अपराधी को लोगो ने पकड़ कर जमकर पीटा, हालत गंभीर

SAMASTIPUR : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में सोमवार की शाम हाट पर गोली चलाने वाले अपराधी को लोगो ने पकड़ कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस को वहां से उसे बचा कर लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

 वहां से लाने के बाद उसे इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति चिताजनक देख उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।वहां से भी उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया।

 जहां उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि गोली नही चली थी। हाट से पहले महादेव स्थान के निकट किसी राहगीर को लूट कर उक्त बदमाश भाग रहा था। उस राहगीर ने हाट पर के लोगो को मोबाइल से सूचना दी। जैसे ही लोगों ने हाट पर उसे घेरा कि अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर दहशत फैलाना शुरू कर दिया।

लोगों ने घेर कर उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। जबकि हाट पर मौजूद लोगो का कहना है कि अपराधियों ने गोली चलाई। वैसे अपराधी के पास से एक पिस्तौल व एक गोली पुलिस ने बरामद किया है। उसकी पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी नरेश साहनी के पुत्र चंदेश्वर साहनी के रूप में की गई है।