SAMASTIPUR : सिपाही भर्ती के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनपाल की लिखित परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। इसमें कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर उच्च विद्यालय में एक परीक्षाथीं कान में ब्लूटूथ लगाकर कदाचार करते हुए पकड़ा गया। छात्र को परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक धीरेंद्र मोहन मुकुल ने निष्कासित करते हुए पुलिस को सौंप दिया।इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
केंद्र की कमरा संख्या छह में हसनपुर थाना क्षेत्र के राम विलास यादव का पुत्र विकास कुमार परीक्षा दे रहा था। जांच के क्रम में सहायक केंद्राधीक्षक सुभीत कुमार सिंह एवं रनोज कुमार ने उसे कान से ब्लूटूथ लगाकर कदाचार करते हुए पकड़ा। छात्र के कान से ब्लूटूथ निकालने का प्रयास किया गया पर यह निकल नहीं पाया। जांच के क्रम में उसके कच्छे में छोटा मोबाइल भी बरामद किया गया।
13 केंद्रों पर ली गई परीक्षा
परीक्षा जिला मुख्यालय के 13 केंद्रों पर ली गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। कुल 5030 परीक्षाॢथयों को परीक्षा देनी थी। इस परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे जो चार खंडों में विभाजित थे। इन खंडों में अनिवार्य विषय में सामान्य ज्ञान, रिजनिंग व हिंदी एवं ऐच्छिक विषय गणित या जीव विज्ञान शामिल थे।
कोरोना गाइडलाइन का किया गया पालन :
परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षाॢथयों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। हर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कोरोना गाइडलाइन के तहत पहले परीक्षाॢथयों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद परीक्षाॢथयों को मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। अभ्यॢथयों को प्रवेश गेट पर फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की व्यवस्था रही। अंदर प्रवेश से पहले उनकी सख्ती के साथ चेकिंग की गई। इसके बाद ही परीक्षाॢथयों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रेक्षक, उडऩदस्ता दल, महिला दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि की तैनाती की गई थी।
इलेक्ट्रानिक गजट लेकर जाने की थी मनाही :
परीक्षा में किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गजट लेकर जाने पर पूरी पाबंदी थी। इस बाबत स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाइफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर जैसी सामग्री सहित व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
केंद्रों पर सैनिटाइजर और हैंडवाश की थी व्यवस्था
कोरोना को देखते इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती देखी गई। सभी कोटि के पदाधिकारी, कर्मी, अभ्यर्थी मास्क के साथ रहे। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नल, चापाकल, बेसिन के पास हैंडवाश, साबुन की समुचित व्यवस्था भी थी।
Input-dainik jagran