2020/12/06

सीवान में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को घर के बाहर सिर में मारी गोली

SIWAN :  जिले के के तरवारा में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने उस वक़्त गोली मार दी, जब वह घर के बाहर टहल कर मोबाइल पर बात कर रहा था। गोली सीधे उसके सिर में मारी गई जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के बसीलपुर गांव में शनिवार की रात हुई है। 

मृतक का नाम असगर अली है और वह इंजीनियरिंग का छात्र था। स्थानीय लोगों ने उसके शरीर पर जख्म के अन्य निशान भी देखे हैं, जिससे पता चल रहा है कि गोली मारने से पहले हाथापाई भी हुई है।

 घटना के बाद रात और धुंध का फायदा उठाकर बाइक सवार अपराधी भाग निकले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।