2020/12/22

समस्तीपुर में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने किराना दुकानदार पर किया फायरिंग,भाग रहे अपराधी को पकड़ा बाइक को जलाया

SAMASTIPUR : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गाव में सोमवार हाट पर सोमवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उस दुकानदार पर गोली चला दी। परंतु, गोली दुकानदार को नहीं लगी।

दूसरा फायर करना चाहा, लेकिन गोली फंस गई। इतने में आसपास के लोगों ने दौड़ कर दो में से एक अपराधी को पकड़ लिया। दूसरा अपराधी मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर धुनाई कर दी और उसकी बाइक में आग लगा दी।

बाइक धू-धूकर जल गई। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।