PATNA : सूबे में दाे दिनाें तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। माैसमविदाें के अनुसार धूप खिलने और अधिकांश जिलाें का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या बराबर रहने के कारण अभी ठंड से राहत मिली है। रात का तापमान भी सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम है, जिसमें अभी काेई खास बदलाव की संभावना नहीं दिखी है।
माैसम वैज्ञानिक रवींद्र कुमार ने बताया कि वायुमंडल के नीचले सतह पर शुक्रवार काे आर्द्रता 80 से 95 रही। पटना, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह में कोहरे की स्थिति बनी, लेकिन नौ बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। गया, भागलपुर और पूर्णिया के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ी कमी देखी गई। प्रमुख शहरों में कम न्यूनतम तापमान गया का 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि दो दिनों के बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।