2020/12/10

पुलिस वाले ने छुट्टी के लिए कहा- 'साले की शादी में न गया तो बीवी डांटेगी', सस्पेंड हुआ, लैटर भी वायरल

DESK : बीवी से कौन नहीं डरता, पर डर का आलम ये कि कोई छुट्टी की एप्लिकेशन पर भी ये बात बयां कर दे, तो हैरानी होगी ही. ऐसा ही एक मामला भोपाल में सामने आया है. आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि जिस शख्स को बीवी का इतना डर है वो एक पुलिस कांस्टेबल है. 

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है. यहां दिलीप नाम के पुलिस कांस्टेबल ने छुट्टी मांगी, इसके लिए प्रार्थना पत्र जमा कराया. जब उसकी एप्लिकेशन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पढ़ा तो वे हैरान रह गए. 


इस कांस्टेबल ने लिखा था कि वो पत्नी के डर से छुट्टी मांग रहा है. उसके साले की शादी है. अगर उसे छुट्टी नहीं मिली तो उसकी बीवी उसे नहीं छोड़ेगी. उसने धमकी दी है कि इसका परिणाम सही नहीं होगा. जब किसी ने ये खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो साथ में प्रार्थना पत्र भी अटैच कर दिया. देखें-

बहरहाल, अफसरों ने इसे कांस्टेबल की अनुशासनहीनता मानते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया है.बता दें कि दिलीप ने 11 दिसंबर से पांच दिन की छुट्टी मांगी थी. दिलीप को छुट्टी नहीं मिली है. अधिकारियों का कहना है कि दिलीप पहले ही 90 दिन से ज्यादा की छुट्टी ले चुका है. इसलिए उसे बार-बार छुट्टी नहीं दी जा सकती.