2020/12/25

समस्तीपुर में निजी कोचिंग संचालक की जमकर पिटाई, हालत नाजुक इलाज जारी

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में ब्रिलियंट गणित कॉन्फिडेंस सेंटर सह पब्लिक स्कूल के संचालक अंकित कुमार को गांव के ही छ: युवकों ने मिलकर बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। जिससे कोचिंग संचालक की स्थिति दयनीय बनी हुई है।जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवनाथपुर वार्ड संख्या' 3 निवासी देवन ममतो के पुत्र अंकित कुमार गांव में ही ब्रिलियंट गणित कॉन्फिडेंस सेंटर सह पब्लिक स्कूल के नाम से कोचिंग व आवासीय विद्यालय चलाते हैं। 

वहीं गुरुवार की रात्रि करीब 12:00 बजे गांव के ही 6 युवकों ने मिलकर संचालक अंकित कुमार को सुनसान जगह गाछी में ले जाकर बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी।और कोचिंग में रखे  लेपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेनकार्ड भी ले जाने की बात बताई गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं पिटाई से संचालक की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हालांकि खबर प्रेशन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की  रिपोर्ट