HAJIPUR: किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद का बिहार में भी असर दिख रहा है. जिसमें कई जगह दूल्हा - दुल्हन फंसे हैं. हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH 22 पर गाड़ियों का लंबा जाम लगा है.
जाम के मद्देनजर अहले सुबह ही दूल्हा दुल्हन की विदाई परिजनों ने कर दिया था.मगर भारत बन्द समर्थक राजद नेता अहले सुबह से सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहा था. जिसके कारण कई वीआईपी गाड़ी भी जाम में फंसा हुआ है.
वहीं सड़क जाम में फंसे दूल्हा ने बताया कि कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है. और आज रिसेप्शन भी है. अब जाम जब समाप्त होगा तभी घर पहुचेंगे।