2020/12/08

बरात समेत जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला बाहर

DHANBAD: किसानों के द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 2 गोविंदपुर में बंद समर्थकों ने यातायात ठप रखा. जिसमें बारात समेत दूल्हा-दुल्हन फंस गए.

ऐसे में झारखंड पुलिस ने मानवता दिखाते हुए दूल्हा- दुल्हन के वाहन को स्कॉट कर सड़क जाम से निकाला. जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी तारीफ की. दूल्हे ने बताया कि वह लोग शादी से अपने घर को लौट रहे हैं. 

जबकि भारत बंद के दौरान सड़क पर यातायात ठप होने से कई घंटों से वह लोग फंसे हुए हैं. ऐसे में पुलिस द्वारा स्कॉट दिए जाने से उन्हें झारखंड पुलिस पर गर्व है. पुलिस ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सड़क जाम से निकालकर घर की ओर रवाना किया।