SITAMARHI - राजद की पूर्व विधायक मंगीता देवी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार ने कॉरपोरेट जगत के मिलीभगत से आनन-फानन में किसानों से संबंधित तीन कानून बनाये जो देशभर में लागू किया है। क़ृषि के लिए बनाये गये यह तीनों कानून कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट के कब्जा का रास्ता आसान करेगा। मोदी सरकार अडानी - अंबानी के इशारे पर चलती है। केंद्र सरकार ने यह जो कानून बनाया है, इससे किसानों-बंटाईदारों को खेती-किसानी से बेदखल करने वाले हैं।
मंगीता ने पूरे देश के किसान इस किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। राज्यों में किसान संगठनें विरोध प्रदर्शन कर रही है। राजद समेत अन्य विपक्षी दल किसान विरोधी इस कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। मोदी सरकार इस आंदोलन को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार किसानों को झुठ बोल रही है कि किसानों के हित में है, जबकि हकीकत में यह कॉरपोरेट जगत के हित और लाभ में है।
किसानों को बर्बाद करने वाला यह कानून है। बिहार के किसान भी इस खतरनाक कानून के जद में आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार मूलतः कृषि पर आधारित है। किसान विरोधी इस कानून को केंद्र सरकार वापस ले अन्यथा किसान विरोधी इस कानून के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगी। किसान विरोधी कानून को वापस ले
सीतामढ़ी संवाददाता सरोज कुमार गुप्ता