PATNA : नए साल के मौके सफर करने वालों की संख्या बढ़ने से पर हवाई यात्रा करना कई गुणा महंगा हो गया है. पटना से दिल्ली जाने के लिए 10 हजार रूपए और पटना से मुंबई जाने के लिए 24 हजार रूपए किराया कर दिया गया है. एक अनुमान के तौर पर देखे तो ये किराया तीन से चार गुणा बढ़ा है. इसके अलाव कोलकाता और बैंगलूरू जाने वाले लोगों की अब अधिक पैसा खर्च करना होगा.
नए साले के सैलिब्रेशन के लिए लोग यात्रा अधिक कर रहे हैं जिसके कारण कोलकाता के लिए पांच हजार रुपये किराया हो गया है जो कि सामान्य से दोगुना है. इसके अलावा पटना से बेंगलुरु सफर के लिए सात हजार के पास पहुंच गया है जो कि पहले की तुलना में डेढ़ गुना है. वहीं पटना से दिल्ली का किराया 10 हजार रूप कर दिया गया है.
अलग-अलग रूटों हवाई किराया जो तय किया गया है
पटना से दिल्ली जाने के लिए 28 दिसंबर को 10772 रूपए.
दिल्ली से पटना जाने के लिए 31 दिसंबर को 10622 रूपए.
पटना से मुंबई जाने के लिए 23 दिसंबर 24161 रूपए, 25 दिसंबर को 17040 रूपए, 27 दिसंबर को 14185 रूपए और 29 दिसंबर को 15465 रूपए.
पटना से कोलकाता 23 दिसंबर को 5153 रूपए और 27 दिसंबर 5155 रूपए
पटना से बेंगलुरु 22 दिसंबर को 6993 और 27 दिसंबर 6940 रूपए अदा करने होंगे.