विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा को ट्रांस्फर करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही मेहरोत्रा संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे.
चैतन्य प्रसाद को राज्यपाल के प्रधान सचिव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. पंकज कुमार तिरहुत प्रमंड के आयुक्त को अगले आदेश तक सारण प्रमंडल, छपरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.