BEGUSARAI : एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सजग कुमार की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. रोड एक्सीडेंट में सजग की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के बरौनी थाना इलाके की है, जहां बथौली स्थित एनएच 31 के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में बेगूसराय के एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सजग कुमार की जान चली गई.
सजग सिंह का घर बिहार के गया जिला में है ।लेकिन वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर में अपना घर मकान बनाकर रहते थे । उनके पिता संजय किशोर प्रसाद सिंह कोऑपरेटिव कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं, जो 2021 के दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होंगे।
एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष सजग सिंह की शादी 23 दिसंबर को मुंगेर जिला के एक गांव में पिछले वर्ष 2019 को हुए थे। उसने 23 दिसंबर को अपने शादी का सालगिरह पूरे परिवार के साथ मनाया था। लेकिन उसे क्या पता था कि गुरुवार को सदा के लिए हम इस दुनिया से चले जाएंगे। सजग दो भाई थे। एक छोटा भाई का नाम सधन सिंह है। सजग सिंह के मौत होने के बाद परिवार वालों का हाल रो-रोकर बुरा है ।
मृतक सजग कुमार संजय किशोर प्रसाद सिंह का बेटा था, जो कई सालों से छात्र राजनीति में हकर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा था.
घटना की खबर जिले में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सदर अस्पताल में छात्रों की खचाखच भीड़ जमा हो गई. फिर के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी.
बताया जाता है कि मृतक सजग कुमार सिंह अपने मोटरसाइकिल से घर आ रहा था, उसी सौरान तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उसे पीछे से रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. मामले की छानबीन की जा रही है.