DESK : बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में तमीज और बदतमीजी को लेकर सलमान खान ने सबकी क्लास लगाई. राखी सावंत और अर्शी खान को बदतमीजी से पेश आने और निक्की तंबोली के साथ गाली-गलौच करने को लेकर जमकर सुनाया गया. वहीं घर के बाहर भी शो के कंटेस्टेंट रह चुके जान कुमार सानू, विकास गुप्ता, काम्या पंजाबी और शार्दुल पंडित ने भी राखी और अर्शी के इस व्यवहार के कारण उन्हें लताड़ा है.
विकास गुप्ता ने ट्वीट किया- जैसे ही मैंने घर छोड़ा मैंने कहा एक-दूसरे के लिए स्टैंड लें, अगर इसी तरह टॉर्चर चलता रहा जैसा कि निक्की तंबोली के साथ हो रहा है. ये इतना खराब है कि आप एपिसोड नहीं देख सकते. बिग बॉस 14 में सबके साथ क्या गलत है, क्यों ये दोषी को सही नहीं कर रहे हैं और निक्की के लिए खड़े क्यों नहीं हो रहे हैं.
काम्या पंजाबी ने भी राखी सावंत को फटकार लगाई. उन्होंने लिखा- आप कितनी एंटरटेनिंग हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता राखी सावंत, कोने में मर्दों को ले जाती है, सही नहीं था, लोगों की बातों में ना आओ...अपना दिमाग और कान खुले रखो सुनी सुनाई बातों पर ना जाओ.
जान कुमार सानू ने लिखा- सारे पर्सनल इक्वेशंस एक साइड लेकिन स्लट-शेमिंग सही नहीं है. राखी सावंत और अर्शी खान, बहुत गंदा और निराशाजनक बर्ताव, निक्की तंबोली देश आपके साथ है.
शार्दुल पंडित ने लिखा- लोगों के साथ क्या गलत है, ये क्यों निक्की तंबोली के लिए स्टैंड नहीं ले रहे हैं. शेफाली बग्गा ने ट्वीट किया- अर्शी खान और राखी सावंत ये बहुत घटिया है जो ये निक्की तंबोली के लिए इतनी गंदी गालियां इस्तेमाल कर रहे हैं.
निक्की तंबोली की मां ने भी राखी के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था. एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में निक्की की मां ने कहा- ये सब कितना घटिया और चीप लगता है. कम से कम उन दर्शक की ही इज्जत कर लो जो ये शो देख रहे हैं. निक्की के तो बच्चे भी फैन हैं, अगर वे अपने मां-बाप से ये सब पूछेंगे तो क्या असर पड़ेगा.