बालामुरुगन डी को जीविका का परियोजना निदेशक बनाया गया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार को परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है. अगले आदेश तक वे आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. उत्पाद आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल को निदेशक पशुपालन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.
अमरेंद्र प्रसाद सिंह वेटिंग फॉर पोस्टिंग को अगले आदेश तक विशेष सचिव उद्योग विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता को श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है.