DARBHANGA : प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सात निश्चय योजना के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत दरभंगा में 2876, समस्तीपुर में 4349 एवं मधुबनी में 4992 कुल 11,217 विद्यार्थियों के बीच 147 करोड़ 15 लाख 46 हजार रुपए का वितरण दरभंगा प्रमंडल में किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जिला के 8069, समस्तीपुर के 10,027 एवं मधुबनी के 11,682 कुल 29 हजार 778 युवाओं को 40 करोड़ 83 लाख रुपए का भत्ता उपलब्ध कराया जा चुका है।
प्रमंडल में कुल 2,29,332 आवासों का निर्माण करवाया
जीएनएम, एएनएम, पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र, अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक आदि की भी समीक्षा की गई। पीएम आवास योजना के तहत जिले में 84,345, मधुबनी में 64,362 एवं समस्तीपुर में 80,605 यानी प्रमंडल में कुल 2,29,332 आवासों का निर्माण हुआ।
221.43 लाख मानव दिवस का सृजन
मनरेगा के अंतर्गत दरभंगा में 80.33 लाख, मधुबनी में 52.36 लाख एवं समस्तीपुर में 88.77 लाख कुल 221.43 लाख मानव दिवस वाले मानव दिवस का सृजन किया गया। इस प्रकार दरभंगा प्रमण्डल की उपलब्धि 97.55 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एक सौ आबादी वाले बसावटों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए दरभंगा में 836 किलोमीटर, मधुबनी में 144.42 किलोमीटर एवं समस्तीपुर में 379 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। इस प्रकार दरभंगा प्रमंडल में 523.42 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया तथा दरभंगा प्रमंडल की उपलब्धि 94.91 प्रतिशत रही।
Input-dainik Bhasker