2020/12/11

समस्तीपुर में 70 लीटर महुआ दारू के साथ दो कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा

SAMASTIPUR :  घटहो ओपी क्षेत्र के बभनगामा गांव से बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान उक्त गांव के पलटु महतो के पुत्र अर्जुन महतो एवं सुरेश महतो के रुप में की गई है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध तरीके से देसी शराब का कारोबार चल रहा है। 

ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई रंजीत कुमार शर्मा, एसआइ उमेश तिवारी, रामयश राय एवं पुलिस बल ने कारोबारी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर से 70 लीटर महुआ का घोल, साढ़े तीन लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण और बर्तन बरामद की गई। पुलिस को देख कर दोनों कारोबारी घर से भागने का प्रयास करने लगा।

 मगर दोनों पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। 

मुजौना गांव में 35 बोतल शराब बरामद पूसारोड 

वैनी ओपी क्षेत्र के मुजौना गांव में पुलिस छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों के 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। छापेमारी की भनक पाकर धंधेबाज फरार हो गया। वैनी ओपी अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजौना गांव के स्व. मदन झा का पुत्र कन्हाई झा अंग्रेजी शराब के धंधे में लिप्त है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में कन्हाई झा के घर के पिछबाड़े से 35 बोतल अग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की। जबकि धंधेबाज फरार हो गया। 

इस संबंध में कन्हाई झा को नामजद करते हुए बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई है। ओपी अध्यक्ष के अनुसार आरोपित पूर्व में भी अवैध शराब कांड का अभियुक्त रह चुका है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।