PATNA : बिहार कैबिनेट की आज शाम बैठक हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिये जायेंगे. नयी सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी. 27 दिन पहले विधानसभा के गठन ओर राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर कैबिनेट की बैठक हुई थी.
इस बैठक में 15 महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. कोरोना का टीका फ्री में दिया जाएगा. बता दें कि कोरोना का टीका फ्री में देने का भाजपा ने घोषणा की थी,जिस पर आज नीतीश कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. इसके अलावा युवाओं को कारोबार के लिए राज्य सरकार ने अब बड़ी आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. राज्य सरकार अब युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी, इसमें से 5 लाख तक का अनुदान होगा. यानी राज्य सरकार युवाओं को कारोबार के लिए दी जाने वाली राशि में 50 फीसदी सब्सिडी के तौर पर देगी.
कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास होने पर 25,000 और ग्रेजुएशन प्राप्त करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है.20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास
बिहार में 20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है. साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है. तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है.