2020/12/26

ग्रामीणों की सूचना पर समस्तीपुर पुलिस की रेड,बैगन के खेत से 4 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिघिया खुर्द गांव में एक बैगन के खेत से 4 कार्टन अंग्रेजी शराब को स्थानीय ग्रामीणों ने बरामद कर प्रशासन को सौंप दिया है। बताते चलें कि जब किसान गेहूं का पटवन करने जा रहे थे तो इसी बीच शराब के कार्टन को देखा।

इसकी तुरंत सूचना स्थानीय होमगार्ड के जवान को दी। होमगार्ड के द्वारा इसकी सूचना एसपी को दी गई। जहां से मुफस्सिल थाना ने पहुंचकर शराब को जब्त कर लिया। 

स्थानीय लोगों का बताना है कि सिघिया खुर्द रतनपुरा आदि क्षेत्रों में नदी का ढाब एरिया रहने के कारण बड़े पैमाने पर शराब को रखकर चोरी-छिपे इसकी बिक्री की जाती है। 

लोगों का बताना है कि पुलिस की सूचना देने से पूर्व ही देखने गए कई युवक ने शराब के कई कार्टन को पहले ही गायब कर दिया।